गिरडीह, फरवरी 23 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड परिसर स्थित सभाकक्ष में सोमवार को एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) कार्यक्रम की समीक्षा को लेकर द्वितीय बीएलटीएफ (ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स) की बैठक गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड स्तर पर एमडीए कार्यक्रम की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अब तक एलबेंडाजोल एवं डीईसी दवा सेवन की स्थिति पर चर्चा हुई तथा शेष लक्ष्य की पूर्ति के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक में 24 फरवरी से 2 मार्च तक चलनेवाले एनीमिया मुक्त भारत अभियान की भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके तहत विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों के हिमोग्लोबिन की जांच की जाएगी तथा आवश्यक परामर्श एवं उपचार की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में गांडेय प्रमुख ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और कर्मियों की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.