गांडेय पुलिस ने 8 वारंटियों को भेजा जेल
गिरडीह, मई 22 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गांडेय पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान चलाकर गांडेय थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पिछले दो दिनों में 8 वारंटी को गिरफ्तार करके गिरिडीह जेल भेज दिया है। गिरफ्तार वारंटियों में मरगोडीह गांव से रुपलाल मंडल, युगल मंडल, कमल मंडल, देवनडीह गांव से लटलू तुरी, कार्तिक रवानी, दासडीह गांव से जितेन्द्र पांडेय और मोहनडीह गांव से उमा शंकर राणा और शंकर राणा शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों में 5 के खिलाफ जंगल विभाग का मामला दर्ज था, जबकि अन्य तीन लोगों के खिलाफ भी अन्य मामले दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- दो वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.