गिरडीह, अप्रैल 28 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय थाना क्षेत्र के दो गांवों में रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर प्रखंड प्रशासन ने दो बाल विवाह पर रोक लगा दी। हालांकि इस दौरान ग्रामीण और प्रशासन के बीच एक बैठक की गई। बैठक में प्रशासन के लोगों ने ग्रामीणों और अभिभावकों को समझाया कि बाल विवाह गैर कानूनी है। जिसके बाद अभिभावकों ने लिखित रुप में कहा कि वर्तमान समय में नाबालिग लड़की की शादी नहीं की जाएगी और फिलहाल शादी पर रोक लगा दी गई। जानकारी के अनुसार उक्त गांव में रविवार को एक नाबालिग लड़की का विवाह की तैयारी धूम -धाम से चल रही थी। इसी क्रम में ग्रामीणों में से किसी ने जिला बाल संरक्षण कार्यालय को इसकी सूचना दे दी। जिला से सूचना मिलने पर गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह दल - बल के साथ उक्त गांव पहुंचे। सूचना मिलने परपंचायत सेवक भी पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.