गिरडीह, अप्रैल 22 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के गांडेय पंचायत के मुखिया अमृत लाल पाठक ने मंगलवार से पंचायत स्तर पर खराब पड़े चापाकलों की मरम्मति कार्य शुरू कराया है। मंगलवार को मुखिया की ओर से गांडेय बाजार स्थित मंदिर, मुस्लिम टोला, धर्मपुर और कल्याणपुर में कुल 6 चापाकलों की मरम्मति करवाई गई। इस क्रम में मुखिया ने कहा कि उमस भरी गर्मी को देखते हुए पंचायत के विभिन्न गांव टोले में जहां भी चापानल खराब है उसे सूचीबद्ध कर क्रमवार तरीके से मरम्मत 15वीं वित मद से करवाई जा रही है। मुखिया ने कहा कि चापाकल मरम्मति कार्य एक दो दिन और चलेगा। यह भी पढ़ें- पेयजल शिकायतों के निवारण के लिए खुला जिला कंट्रोल रूम,नंबर जारी मौके पर उप मुखिया मो. शमशेर अंसारी, मीठू पाठक, राजीव पाठक समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...