गिरडीह, मार्च 7 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांवों में स्थित प्लस टू और उच्च विद्यालय में शुक्रवार से जैक के द्वारा आयोजित कक्षा 9 की वार्षिक परीक्षा शुरू की गई। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। गांडेय प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों में छात्र ससमय पहुंचे और परीक्षा में शामिल हुए। बता दें कि प्रखंड के विभिन्न हाई स्कूलों के लगभग 2149 विद्यार्थी कक्षा 9 के परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना पंजीयन कराया था। संत ब्रिटो हाई स्कूल महेशमुंडा में 270, संत ब्रिटो मध्य विद्यालय महेशमुंडा में 425, निर्मला कन्या मध्य विद्यालय महेशमुंडा में 412, निर्मला कन्या हाई स्कूल महेशमुंडा में 348, प्लस टू उच्च विद्यालय गांडेय में 395 और मध्य विद्यालय गांडेय में 284 विद्यार्थी परीक्षा में...