गिरडीह, फरवरी 14 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी पंचायत के कारोडीह गांव निवासी 32 वर्षीय शहाबुद्दीन उर्फ बबलू अंसारी की मौत मुम्बई में शुक्रवार को हो गई। मृतक की मौत की खबर मिलते ही परिजन दहाड़ मार- मारकर रोने लगे। प्रवासी मजदूर की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। गांव के समाजसेवी मो सुलेमान, मो.ताहिर, मो.सफा, मो समशेर समेत अन्य लोग मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दिया। बता दें कि कागजी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मृतक का शव मुम्बई से हवाई जहाज के द्वारा पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर हवाईअड्डा में शनिवार सुबह लगभग 9 बजे पहुंचेगा जिसके बाद शव को कारोडीह गांव लाया जाएगा। मृतक शहाबुद्दीन डोकीडीह पंचायत के मुखिया मो अकबर का बड़ा साला था। बता दें कि शहाबुद्दीन पिछले 10 वर्षों से मुम्बई में रहकर कपड़ा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.