गांडेय की प्रवासी महिला मजदूर की सूरत में मौत
गिरडीह, सितम्बर 2 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के गांडेय थाना क्षेत्र के मोहदा मोड़ स्थित हरिजन टोला निवासी बसंत तुरी की 28 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी देवी का निधन शनिवार को गुजरात के सूरत शहर में हो गया। मृतका कुछ दिनों से मधुमेह और टीबी रोग से ग्रसित थी, उसका इलाज सूरत के एक अस्पताल में जारी था। सूरत से सोमवार को मृतका का शव गांडेय पहुंचा। सोमवार देर शाम परिजनों ने मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के पिता ने बताया कि लगभग 11 वर्ष पूर्व लक्ष्मी देवी का विवाह धनबाद के जामाडोबा के एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद लक्ष्मी देवी को एक पुत्र भी हुआ। लगभग 4 वर्ष पूर्व लक्ष्मी देवी का पति से किसी कारण से अलगाव हो गया जिसके बाद वह अपने बेटे को लेकर रोजगार की तलाश में सूरत चली गई। लक्ष्मी देवी पिछले तीन वर्षों से सूरत में अपने छोटी बहन और अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.