गिरडीह, मई 26 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय और अहिल्यापुर पुलिस ने रविवार की रात 5 वांरटी को गिरफ्तार करके सोमवार को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल दिया। जेल भेजे गए 5 वारंटियों में 4 अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के और एक गांडेय थाना क्षेत्र का है। अहिल्यापुर पुलिस ने 53 वर्षीय बिहारी दास, 55 वर्षीय दिनेश्वर हाजरा दोनों पर्वतपुर गांव निवासी, अहिल्यापुर गांव निवासी 72 वर्षीय द्वारिका मालाकार और ताराटांड़ थाना क्षेत्र के चौरा गांव निवासी रवीन्द्र प्रसाद वर्मा है। बता दें कि रवीन्द्र प्रसाद वर्मा के खिलाफ अहिल्यापुर थाना में 33/24 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। गांडेय पुलिस ने थाना क्षेत्र के मंझलाडीह गांव से अख्तर इमाम नामक वारंटी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। यह भी पढ़ें- जिले भर में कुल 30 वारंटी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...