गिरडीह, अप्रैल 25 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय थाना क्षेत्र के मेदनीसारे पंचायत के मेदनीसारे गांव में गुरुवार रात एक महिला ने फांसी के फंदे में झुलकर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। महिला की पहचान मेदनीसारे गांव निवासी नुनकू टुडू की 38 वर्षीय पत्नी गीता सोरेन के रुप में की गई है। घटना की जानकारी मिलने पर गांडेय पुलिस घटनास्थल स्थल पर पहुंची और शव को जब्त करके थाना ले आई। पुलिस शुक्रवार की सुबह को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया। शुक्रवार की दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार, मृतका कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। यह भी पढ़ें- विवाद के बाद महिला ने फंदा लगाकर दी जान बीमारी के कारण वह डिप्रेशन में चली गई थी। जिसके बाद वह अपने घर में साड़ी के सहारे झुलकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। महिला...