मिर्जापुर, जून 21 -- जिगना। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को पाली बार्डर के पास से मादक पदार्थ की तस्करी में वांछित प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र के मोनाई गाँव निवासी चन्द्रकान्त को धर दबोचा। उसके पास से एक किग्रा 205 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा से 49 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...