नोएडा, दिसम्बर 30 -- नोएडा। सेक्टर-20 और 39 थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गांजे की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया। मोरना गांव निवासी समीर खान मंगलवार को सेक्टर-27 के तिकोनिया पार्क के पास से पकड़ा गया। उसके बैग से एक किलो दो सौ ग्राम गांजा मिला। वहीं, बिहार के मोतिहारी निवासी दीप कुमार को थानाक्षेत्र स्थित महर्षि आश्रम वाली रोड के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक किलो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...