नोएडा, मई 15 -- नोएडा। सेक्टर-14 से फेज-1 थाने की पुलिस ने दिल्ली से गांजा लाकर शहर में बेचने वाले तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान बिहार के छपरा निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई। वर्तमान में वह सेक्टर-8 की जेजे कॉलोनी में रहता है। उसके पास से एक किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस तस्करी में शामिल उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...