गांजे की खेप के साथ चार गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, जुलाई 12 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने सवा 21 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को जल प्लांट रोड स्थित सुदामापुरी बिजलीघर के पास चेकिंग के दौरान दबोचा। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल के मुताबिक आरोपियों की पहचान असम के चिरांग जिले के बिजनी दोतूरी निवासी प्रसन्नजीत राय और बुद्धेश्वर नमोदास तथा ओडिशा के कंधमाल जिले के सुनील दीगल और पीयूष दीगल के रूप में हुई है। इनके कब्जे से कुल 21 किलो 20 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपियों ओडिशा से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर लाते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.