उरई, मई 19 -- जालौन। संवाददाता चौकी पुलिस ने अवैध रूप से गांजा लेकर जा रहे युवक को पकड़ा है। पकड़े गए युवक के पास से पुलिस ने 1.340 किग्रा गांजा व मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।चौकी प्रभारी मनीष कुमार तिवारी को सूचना मिली कि लौना रोड पर गाय मंदिर के पास एक युवक गांजा बेचने के फिराक में खड़ा है। मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भवानीराम निवासी संदिग्ध युवक मोहित कुशवाहा को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो पुलिस ने युवक के पास मौजूद पॉलीथीन से 1.340 किग्रा सूखा गांजा व मोबाइल फोन बरामद किया। यह भी पढ़ें- 610 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ युवक को दबोचा जब पुलिस ने युवक से पूछतांछ की तो उसने बताया कि वह गांजा बेचने के लि ले जा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्रा...