नोएडा, मार्च 24 -- नोएडा। दिल्ली से गांजा लाकर शहर के अलग-अलग हिस्से में आपूर्ति करने वाली महिला तस्कर को फेज वन थाने की पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। महिला तस्कर की पहचान रवीना उर्फ रूबीना के रूप में हुई है। वर्तमान में वह सेक्टर नौ के जेजे कॉलोनी में पति शब्बीर के साथ रह रही है। 28 वर्षीय रवीना के परिवार के अन्य सदस्यों के भी गांजे की तस्करी के धंधे में संलिप्त होने के इनपुट मिले हैं। पुलिस जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी करने की बात कह रही है। महिला तस्कर का जब आपराधिक इतिहास पता किया गया तो उसके खिलाफ फेज वन थाने में दो केस विभिन्न धाराओं में दर्ज मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.