दरभंगा, फरवरी 15 -- घनश्यामपुर, संवाद सूत्र। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पुनहद गांव में छापेमारी कर 1.120 किलो गांजा तथा 12 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके से एक बाइक भी जब्त की गई है। एक सप्ताह के भीतर पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे क्षेत्र में अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुनहद गांव निवासी सुनील सिंह के पुत्र अमित कुमार सिंह उर्फ ईश्वर के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में नशा तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को गुप्त सूचना मिली कि पुनहद गांव में अवैध रूप से गांजा और शराब की बिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.