मोतिहारी, फरवरी 15 -- मोतिहारी। जिले में सूखे नशे के विरुद्ध एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। सूखा नशे का कारोबार करनेवालों पर कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर बापूधाम स्टेशन के समीप छापेमारी कर गांजा व मादक पदार्थ पीनेवाला थीन पेपर बरामद किया गया है। छापेमारी के क्रम में एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर नगर थाना के शांतिपुरी मोहल्ला निवासी बच्चा साह है। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि छापेमारी के दौरान 10 पैक गांजा व 50 पीस मादक पदार्थ पीनेवाला थीन पेपर बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। बॉर्डर पर तीन माह में करोड़ों रुपये मूल्य...