कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। किदवई नगर पुलिस ने दो महिला गांजा तस्करों को जेल भेजा है। इनकी पहचान कंजड़न पुरवा निवासी टिंकू की पत्नी ज्ञानवती और पूनम के रूप में हुई है। इनके पास ढाई किलो गांजा बरामद किया गया है। किदवई नगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि ज्ञानवती को झंगईपुरवा चौराहे की ओर आने वाली रोड पर ट्रांसफार्मर के पास से गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसी तरह कजड़न पुरवा की रहने वाली पूनम को साकेत नगर स्थित गहोई भवन के पास से पकड़ा गया, जिसके पास से एक किलो 350 ग्राम गांजा मिला। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई करने के बाद दोनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...