नोएडा, जनवरी 2 -- ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क क्षेत्र में पढ़ने वाले छात्रों को गांजा बेचने वाले एक तस्कर को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। आरोपी नए साल पर छात्रों को गांजे की सप्लाई करने के लिए आया था। पुलिस ने आरोपी के पास 725 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी की पहचान सेकलीन मलिक निवासी झारखंड के रूप में हुई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...