बोकारो, जून 5 -- बोकारो प्रतिनिधि। हेडक्वार्टर डीएसपी पवन कुमार के इंटेलिजेंस इनपुट पर माराफारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा की बिक्री कर रहे एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी का समय जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात आरोपी बीएसएल प्लांट गेट संख्या-9 के पास गांजा बेच रहा था। इसी दौरान सीसीआर डीएसपी राम प्रवेश कुमार के नेतृत्व में गश्त कर रही पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा।

गिरफ्तारी और बरामद गांजा पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पांच पुड़िया गांजा बरामद किया गया।

गांजा की बाजार कीमत बरामद गांजा का कुल वजन लगभग 700 ग्राम है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।

आरोपी की स्ट्रैटेजी हेडक्वार्टर डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि आरोपी लंबे समय से गांजा का स्टॉक कर अलग-अलग स्थ...