गांजा बेचते किराना दुकानदार गिरफ्तार
मोतिहारी, जुलाई 7 -- तुरकौलिया, निसं । तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर खिरवा बाजार में पुलिस ने छापेमारी कर गांजा बेचते एक किराना दुकानदार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अतुल कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके कब्जे से गांजा समेत नकदी भी बरामद की है। सूचना मिली थी कि जयसिंहपुर खिरवा बाजार स्थित एक गुमटी में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही गुमटी में मौजूद एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने गुमटी की तलाशी ली, जहां से 16 छोटे-छोटे प्लास्टिक की पन्नियों में रखा हुआ गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया गया। इसके अलावा 2570 रुपये नकद भी जब्त किए गए। पूछताछ के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.