गांजा पीने से मना किया तो मां-बेटे पर हमला
गोपालगंज, अप्रैल 26 -- उचकागांव,एक संवाददाता। विगत शुक्रवार को थाना क्षेत्र के सांखे खास बलुआ टोला में नशा करने से मना करने पर दबंगों ने मां-बेटे पर हमला कर दिया। हमलावरों ने महिला घनावती देवी की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। मां को बचाने पहुंचे उनके बेटे पर भी हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने ब्लेड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों का इलाज उचकागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पुलिस ने इस मामले में भोला बीन और उनकी पत्नी के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.