मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। गांजा, पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किसलय कुमार उर्फ किसलय सिंह व मनीष कुमार ठाकुर को विशेष कोर्ट ने बरी कर दिया। मामले में सिर्फ एक दारोगा गवाही देने के लिए कोर्ट पहुंचे। केस के आईओ व अन्य पुलिस पदाधिकारी गवाही देने कोर्ट नहीं गए। विशेष कोर्ट एनडीपीएस एक्ट संख्या-दो ने दोनों आरोपितों को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। अहियापुर थाने की पुलिस ने कोल्हुआ बजरंग विहार कॉलोनी में 13 दिसंबर 2017 की रात छापेमारी में दस किलो गांजा, नाइन एमएम के पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किसलय व सदर थाना के पताही मनीष को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया था। मामले में विशेष कोर्ट में एक मात्र दारोगा मो. रुस्तम ने ही गवाही दी। मो. रुस्तम छापेमारी करने वाली पुलिस गश्ती दल में शामिल थे। मामले के सूचक अहियापुर थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.