प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 1 -- कुंडा, संवाददाता। अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में जेल में बंद तस्कर और उसकी पत्नी के खिलाफ शासन के निर्देश पर पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों की एक वर्ष का निरुधीकरण किया गया है। इससे उन्हें एक साल तक जमानत नहीं मिलेगी। मानिकपुर थाना क्षेत्र के मुंदीपुर गांव निवासी राजेश मिश्र, उसकी पत्नी रीना मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने पूर्व में बड़ी कार्रवाई कर जेल भेजा है। गांजा तस्कर गैंग सरगना राजेश मिश्र के घर पर छामेमारी में दो करोड़ एक लाख 55 हजार 345रुपये नकद, 6.075 किग्रा गांजा, 577 ग्राम स्मैक संग तीन करोड़ से अधिक मादक पदार्थ बरामद हुआ था। पुलिस ने राजेश की पत्नी रीना मिश्रा, विनायक मिश्रा, कोमल मिश्रा, अजीत मिश्रा, यश मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। राजेश मिश्र पर 20, उसकी पत्नी रीना पर 8 अपराधिक मु...