मेरठ, अप्रैल 17 -- शहर में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी चोट की है। थाना लोहियानगर और लिसाड़ी गेट पुलिस की तीन अलग-अलग कार्रवाई में तीन किलो 792 ग्राम गांजा बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना लोहियानगर पुलिस ने चौकी बिजली बंबा चौराहे के पास चेकिंग के दौरान फरमान निवासी पीपलीखेड़ा को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से एक किलो 522 ग्राम गांजा बरामद हुआ। वहीं, थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने विकासपुरी बिजलीघर के पास चेकिंग के दौरान तालिब निवासी तारापुरी को 720 ग्राम गांजा के साथ दबोचा। यह भी पढ़ें- पांच किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।इसके अलावा तीसरी...