सिमडेगा, अगस्त 28 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। उड़ीसा से गांजा लेकर सिमडेगा के रास्ते रांची जाने वाले अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के खिलाफ कोलेबिरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शिवाजी प्रसाद बेहरा, मनोज साहनी, सोचिश केस और सनंत दिग्गल शामिल हैं। सभी आरोपी कंधमाल एवं बोद्ध जिला के रहने वाले हैं। डीएसपी ने बताया कि 10 अगस्त को कोलेबिरा थाना चौक के पास 108 किलो गांजा बरामदगी के मामले से भी सभी आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सफेद रंग की मारुति सुजुकी सियाज कार और पांच मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इस मामले में कोलेबिरा थाना कांड संख्या 52/26, धारा 132, 221, 109, 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज है। शुक्रवार को प्रेस वार्ता में डीएसपी रणवीर सिंह ने कहा कि पुलिस को 26 अगस्त को...