गांजा तस्करी के मामले में आरोपी दोषी करार
फरीदाबाद, अप्रैल 7 -- फरीदाबाद, प्रमुख संवाददाता। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र सिंह की अदालत ने मंगलवार को गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपी व्यक्ति को दोषी करार दिया है। करीब चार वर्ष पूर्व धौज थाना इलाके में आरोपी की कार से 123 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ था। 10 अप्रैल को अदालत दोषी को सजा पर फैसला सुनाएगी। पुलिस के मुताबिक, 19 सितंबर 2022 को अपराध शाखा टीम ने मुखबिर से गांजा तस्करी की सूचना के आधार पर आलमपुर और सिरोही गांव के बीच नाकाबंदी की थी। नाकाबंदी करने के कुछ देर बाद एक अल्टो कार आती दिखाई दी। पुलिसकर्मी ने जब कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी थी। अपराध शाखा की टीम ने पीछा कर कार को रुकवा लिया था। पूछताछ में आरोपी की पहचान अलवर निवासी राजिंद्र प्रसाद के रूप में हुई थी। अपराध शाखा की टीम ने ड्युटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.