बस्ती, सितम्बर 28 -- बस्ती/ कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने गांजा की तस्करी करने वाले दो अंतरजनपदीय आरोपितों को गिरफ्तार किया है। तलाशी में इनके कब्जे से एक किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी अतुल पाठक के खिलाफ बस्ती व गोंडा जनपद में कुल 22 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ कप्तानगंज थाना पुलिस ने गैंगस्टर की भी कार्रवाई की है। छावनी, नगर, दुबौलिया और पैकोलिया थाने में भी मुकदमे पंजीकृत हैं। गोंडा जनपद के छपिया थाने में अभियोग पंजीकृत हैं। वहीं इसके साथ पकड़े गए अविनाश मिश्रा उर्फ चुन्नू के खिलाफ दुबौलिया थाने में एक मुकदमा पूर्व से दर्ज है।थानाध्यक्ष ने बताया कि कप्तानगंज पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर खास क...