जौनपुर, मार्च 25 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने सोमवार को तीन गांजा तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। यह कदम जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद उठाया गया। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल के अनुसार, तीनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से मुकदमा दर्ज है। गिरोह का सरगना राहुल सिंह निवासी मेढ़ा थाना खुटहन है। उसके साथ शनि सिंह उर्फ सन्नी निवासी कपूरपुर और सत्यप्रकाश सिंह उर्फ डब्लू पुत्र स्वर्गीय अशोक सिंह निवासी खैरपारा थाना तेजीबाजार शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक यह एक संगठित गिरोह है जिसमें सरगना अपने साथियों को आर्थिक और भौतिक सहयोग देता है। गिरोह के सदस्य गांजा की तस्करी में सक्रिय हैं और क्षेत्र में उनका दबदबा बना हुआ है। स्थानीय लोग इनके खिलाफ गवाही देने से कतराते हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की गतिविधिय...