विकासनगर, मार्च 5 -- सहसपुर थाना क्षेत्र में गांजा बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी को अदालत से जमानत मिल गई है। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस नंदन सिंह की अदालत ने आरोपी को 20 हजार रुपये के निजी मुचलके और दो जमानती प्रस्तुत करने की शर्त पर जमानत दे दी। अभियोजन के अनुसार 19 फरवरी 2026 को रात करीब नौ बजे पुलिस ने चेकिंग के दौरान उस्मानपुर जाने वाले मार्ग पर कब्रिस्तान के पास आरोपी अजय पुत्र सलीम निवासी जमीनपुर जस्सोवाला को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक किलो 178 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गुरुवार को आरोपी की जमानत की अर्जी पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि आरोपी निर्दोष है। पुलिस ने उसे झूठा फंसाया है। गांजे की बरामदगी फर्जी थी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और उपलब्ध अभि...