मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार गौतम कुमार उर्फ गोलू को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। अपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार गोलू से मादक पदार्थ की तस्करी के पूरे जाल की जानकारी ली गई। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.