मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- औराई। थाना क्षेत्र के औराई निवासी डिशु कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसपर गांजा तस्करी का आरोप है। उसके पास से 68 किलो गांजा बरामद हुआ था। थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि आरोपित औराई बाजार स्थित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा था। सूचना पर उसे पकड़ लिया गया। उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। करीब 68 किलो गांजा बरामद हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...