भदोही, मई 17 -- भदोही, संवाददाता। मादक पदार्थों को कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी कड़ी में गोपीगंज पुलिस ने एक आरोपित को दबोचने का काम किया। गैंग के सक्रिय सदस्य/गैंगस्टर धीरेन्द्र कुमार पटेल निवासी चकहौदा थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज को ज्ञानपुर मार्केट से गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक रामनगीना यादव ने बताया कि आरोपित गैंग बनाकर गांजा का कारोबार करता था। पूर्व में औराई पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत कईयों को दबोचने का काम किया था। पुलिस टीम में उनके अलावा बनारसी यादव, हरिनन्दन कुमार, शैलेन्द्र कुमार यादव, सूर्य प्रताप सिंह, कपिल यादव, अमित कुमार रहे। यह भी पढ़ें- पुलिस की कड़ी पहरेदारी: बाज नहीं आ रहे नसा कारोबारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...