गांजा जब्त मामले में एक और गिरफ्तार
साहिबगंज, मई 29 -- साहिबगंज। अवैध रूप से गांजा बिक्री मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि बीते सोमवार को गुप्त सूचना पर कबूतर खोपी स्थित एक मकान में छापेमारी कर करीब 3 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। मौके से एक महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसी मामले में गुप्त सूचना पर भोला मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- आर्म्स एक्ट मामले का आरोपित गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.