फतेहपुर, जनवरी 12 -- बिंदकी। पुलिस तथा आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त छापेमारी में एक शातिर को 450 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। टीम ने उसके पास से 1250 रुपए नगद बरामद किया है। कोतवाली के जोनिहा कस्बा में शंभू मंडल उर्फ बिहारी पुत्र महेंद्र मंडल निवासी लक्ष्मीपुर बाथुर थाना बैहरा जनपद दरभंगा बिहार किराए में रहते थे। एक सूचना पर कोतवाली पुलिस तथा आबकारी टीम ने रविवार देर रात उसे गिरफ्तार कर अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...