मोतिहारी, मार्च 19 -- आदापुर। आदापुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के भवनहरी गांव में मंगलवार की देर शाम छापेमारी कर 60 ग्राम गांजा के साथ जयचंद प्रसाद को गिरफ्तार किया गया था। वहीं पुलिस ने पूछ ताछ के बाद आरोपी को पीआर बॉन्ड बनवाकर जमानत देकर छोड़ दिया । थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष पप्पू कुमार पासवान ने बताया कि छापेमारी के दौरान लगभग 60 ग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसको लेकर आरोपी को एफआईआर के बाद पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...