गांजा के साथ धराई महिला, जेल
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। अहियापुर थाने की पुलिस ने झपहां डीह गांव मे छापेमारी कर एक किलो गांजे के साथ स्थानीय रिंकू देवी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे शनिवार को न्यायलय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि उसका पति राजाराम राय गांजे की बिक्री करता है। इसी सूचना पर छापेमारी की गई तो घर से गांजा के साथ रिंकू पकड़ी गई। उसका पति पुलिस छापेमारी के समय फरार हो गया। यह भी पढ़ें- 17 किलो गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय महिला तस्कर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.