प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 27 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मकंद्रूगंज चौकी इंचार्ज राहुल कुमार और भंगवा चुंगी चौकी इंचार्ज अंकित श्रीवास्तव ने सोमवार को रामलीला मैदान अंडरपास से स्कूटी सवार दो लोगों को एक किलो, 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी शहर के देवकली निवासी राकेश रजनीशन उर्फ मोनू और भुपियामऊ के अभिजीत सिंह उर्फ संजू हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...