गांजा की खेप उपलब्ध कराने वाले तस्कर को एनसीबी ने किया गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 14 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। गांजा की खेप पहुंचाने वाले तस्कर बेनीबाद थाना क्षेत्र के भरत नगर निवासी रामललित राय को बुधवार की सुबह नौ बजे नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की देहरादून जोनल यूनिट टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर तसब्बुर अली ने उसे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सीजेएम कोर्ट में पेश किया। उसे देहरादून के विशेष कोर्ट एनडीपीएस एक्ट में पेश करने के लिए तीन दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर देने की सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की। इसपर सुनवाई के बाद सीजेएम कोर्ट ने उसे देहरादून के विशेष कोर्ट में पेश करने के लिए 48 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले जाने की अनुमति दे दी। एनसीबी देहरादून जोनल यूनिट की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 12 सितंबर को गझियावाला मोहल्ले में एक कबाड़ी गोदाम पर छापेमारी कर 16.600 किलोग्राम गांज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.