नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली और युवराज सिंह जैसे लीजेंड्स के साथ IPL 2027 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में एक और दिग्गज को जड़ा है। यह दिग्गज और कोई नहीं बल्कि श्रीलंका के लीजेंड चमिंडा वास हैं, जो आगामी आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के फास्ट बॉलिंग कोच की भूमिका निभाएंगे। वास 2008 से 2010 के बीच डेक्कन चार्जर्स के लिए आईपीएल खेल चुके हैं, मगर बतौर कोच यह उनका पहला आईपीएल सीजन होगा। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए इस अपॉइंटमेंट की घोषणा की जिसमें वास खुद नजर आ रहे थे। वास श्रीलंका की 1996 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा थे। One legendary C.V. 📝🔥 Welcoming our Fast Bowling Coach Chaminda Vaas to Dilli 💙❤️ https://t.co/m5Qrg1EXJ4- Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 17, 2026 यह भी पढ़ें- वैभव ...