अलीगढ़, जनवरी 6 -- अलीगढ़। अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित स्वर्गीय गोपाल सारस्वत मेमोरियल त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल मैच में गांगुली टाइगर्स ने तेंदुलकर मास्टर्स को 8 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तेंदुलकर मास्टर्स की टीम 17.5 ओवर में 113 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए गांगुली टाइगर्स ने दो विकेट खोकर 19 ओवर में जीत हासिल कर लिया। माधव सारस्वत को प्लेयर ऑफ द मैच, करन प्रताप सिंह को प्लेयर ऑफ द सीरीज, वंश यादव को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, अंकित चौधरी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और युग शर्मा को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.