चतरा, अप्रैल 28 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के गांगपुर भाग-1 में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवन का मंगलवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। बाल विकास परियोजना के पर्यवेक्षक शांति देवी ने भवन का शुभारंभ किया। बताया गया कि पूर्व में आंगनबाड़ी केंद्र का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका था, जिससे बच्चों एवं सेविकाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसे देखते हुए जिला परिषद कार्यालय चतरा की ओर से लगभग 12 लाख रुपये की लागत से नए भवन निर्माण की निविदा निकाली गई थी। निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद अब इसे उपयोग के लिए तैयार कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों की पहली पाठशाला, यहीं से बनता है सशक्त भविष्य उद्घाटन के मौके पर पर्यवेक्षक ने कहा कि नए भवन के निर्माण से बच्चों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण में पोषण एव...