बागपत, मई 24 -- दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कोरिडोर पर गांगनौली के पास कट की मांग को लेकर चल रहा क्षेत्र वासियों का धरना 15 वें दिन भी जारी रहा। वहीं सोमवार यानि आज होने वाली पंचायत की तैयारियों को लेकर बैठक कर चर्चा की गई। बैठक में सपा व आप नेताओं ने भी हिस्सा लिया। दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कोरिडोर पर गांगनौली के पास क्षेत्रवासी कट दिए जाने की मांग को लेकर 15 दिन से धरना देकर बैठे है। धरनास्थल पर शनिवार को पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने भी हिस्सा लिया। पंचायत में निर्णय लिया गया था कि सोमवार को एनएचएआई के पीडी भी पहुंचेंगे। यह भी पढ़ें- साझे की लड़ाई है कट का ये आंदोलन: नरेश टिकैत पंचायत की तैयारियों को लेकर रविवार को धरना स्थल पर बैठक हुई। बैठक में पूर्व प्रधान धर्मेंद्र राठी, राजेंद्र सिंह, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष मनो...