बोकारो, मार्च 13 -- जरीडीह प्रखंड के गांगजोरी गांव स्थित हनुमान मंदिर में सात दिनी श्रीश्री 108 सप्त दिवसीय हनुमंत महायज्ञ शुक्रवार से शुरू हुआ। बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष बिनोद महतो, जदयू जिला अध्यक्ष प्रदीप महतो, भाजपा प्रखंड विक्रम गोस्वामी, समाज सेवी महादेव रवानी, विभूति महतो, मुखिया अंजु देवी आदि के नेतृत्व में महायज्ञ को लेकर यज्ञ स्थल से भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। डुड़रू नाला नदी में यज्ञाचार्य बिनोद शास्त्री, कुल पुरोहित सुबोधकांत तिवारी ने कलश पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम व जय वीर हनुमान के जयघोष के साथ पुरे गांव का भ्रमण कर यज्ञ स्थल पहुंचे। जहां आचार्यो के द्वारा यज्ञ मंडप में पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, देव पूजन व प्रसाद वितरण कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.