गाँव के बीच खुले शराब ठेके के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
सुल्तानपुर, मई 24 -- दोस्तपुर ,(सुलतानपुर), संवाददाता। सुलतानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के सहिनवां गांव में खुले कम्पोजिट शराब ठेके के विरोध में रविवार को सैकड़ों ग्रामीणों, महिलाओं और छात्राओं ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के मुख्य चौराहे पर शराब की दुकान होने से माहौल खराब हो रहा है और महिलाओं व छात्राओं को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने शराब ठेके को गांव की आबादी से दूर स्थानांतरित करने की मांग करते हुए उच्चाधिकारियों को सम्बोधित ज्ञापन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनीराम को सौंपा। महिलाओं ने कहा कि ठेके पर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है और राह चलती महिलाओं व छात्राओं पर अभद्र टिप्पणियां की जाती हैं। प्रदर्शन करने वालों में रामावती, अनुप्रिया, सभाजीत, ऊषा, अंजली, पृथ्वीराम यादव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.