झांसी, अप्रैल 7 -- अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के केंद्रीय कार्यालय में अखिल भारतीय महासभा के 113 वां स्थापना दिवस पर महासभा संस्थापक नाथूराम रेजा व बलदेव प्रसाद महतेले के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। मुख्य अतिथि मनमोहन ने कहा कि महासभा के संस्थापकों के बताए हुए रास्ते पर चलकर गहोई समाज के विकास एवं उत्थान का संकल्प लेते है। इस दौरान सुनील लोहिया , राकेश गेंडा,गोपाल , केदार पहारिया ,देवेंद्र नगरिया कोयला वाले, राजेश गुप्ता , कामता प्रसाद बडोनिया ,सुभाष खर्द आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...