गहवर कुंज उत्सव आयोजित हुआ
गोरखपुर, मई 30 -- गोरखपुर। अग्रवाल समाज की महिलाओं की ओर से सोमवार को अग्रवाल भवन में पुरुषोत्तममास को लेकर भजन-कीर्तन का आयेाजन जारी है। शुक्रवार को परम आनंदमयी गहवर कुंज उत्सव का मनोरथ आयोजित किया गया। कुंज की लता-पत्ताओं की मनोहर छटा एवं शीतल वातावरण में समाज के लोग सपरिवार पधारें और श्रीजी का दर्शन कर मन को आनंदित किया। शाम को हुए आयोजन में समाज की महिलाओं की ओर से भजन-कीर्तन किया गया। इस अवसर पर रजनी अग्रवाल, ममता अग्रवाल, आभा अग्रवाल, विभा अग्रवाल, रीना अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- प्रभात फेरी का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत यह भी पढ़ें- पुरुषोत्तम मास में श्री हरि नाम संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.