गहलोत से कोई 'निजी दुश्मनी' नहीं; 2028 के चुनाव के बाद CM बनने की इच्छा को लेकर भी बोले सचिन पायलट
जयपुर, अक्टूबर 14 -- कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने बुधवार को कहा कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत के साथ उनकी कोई 'निजी दुश्मनी' नहीं है और साथ ही उन्होंने कहा कि अगर दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की 'डबल इंजन' सरकार के खिलाफ जीत हासिल करनी है तो कांग्रेस के सभी नेताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। पायलट ने यह भी कहा कि गहलोत 'बड़े-बुजुर्ग' हैं और इस नाते कुछ बातें कह सकते हैं। 'पीटीआई वीडियोज' को दिए एक इंटरव्यू में पायलट ने ये बातें कहीं। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या गहलोत के साथ पूर्व में रहे उनके मतभेद अब खत्म हो गए हैं तो पायलट ने कहा, 'हां बिल्कुल'।'मैंने कभी किसी के प्रति निजी दुश्मनी नहीं रखी' गहलोत द्वारा उन्हें लेकर पूर्व में की गई टिप्पणियों को लेकर हुए मनमुट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.