अलीगढ़, मार्च 6 -- गोंडा, संवाददाता। डिजिटल इंडिया के दौर में साइबर अपराधी अब सुरक्षा के दावों को धता बता रहे हैं। ताजा मामला विकास खंड गौंडा के गांव गहलऊ की मढ़ी का है, जहा मनोज कुमार पुत्र हरिराम एक बड़ी साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। केनरा बैंक, गौंडा शाखा में स्थित उनके खाते से शातिरों ने Rs.96,000 की मोटी रकम उड़ा ली है। ​मनोज कुमार ने बताया कि उनका मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक तो है, लेकिन तकनीकी कारणों से उनका गूगल-पे या फोन-पे सक्रिय नहीं था। इसके बावजूद, खाते से इतनी बड़ी राशि का डेबिट होना बैंक की सुरक्षा प्रणाली और साइबर सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।झांसे में न आएंघटना के तुरंत बाद मनोज कुमार ने इसकी लिखित शिकायत साइबर क्राइम सेल और केनरा बैंक के उच्चाधिकारियों को ईमेल के माध्यम से दे दी है। उन्होंने क्षेत्र के अन्य सम्मानि...