सासाराम, मार्च 7 -- करगहर, एक संवाददाता। सासाराम-चौसा पथ में चंवरी गांव के समीप शनिवार को सड़क किनारे पानी भरे गहरी खाई से लापता युवक का शव पुलिस ने बरामद किया। इस घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने सासाराम चौसा पथ को बाधित कर धरना पर बैठ गए। वे घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी व मृतक के परिजनों दस लाख रुपए मुआवजा की राशि देने के लिए वरीय पुलिस पदाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे। स्थल पर मौजूद कोचस व करगहर थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन वे वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े थे। घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ कुमार वैभव ने बताया कि मृतक करगहर थाना क्षेत्र के कुम्हिला निवासी मुकेश प्रसाद गुप्ता का 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार है। जो विगत गुरुवार होली के दिन परिवार में कोचस जाने की बात कह ...